EE TARAM BHARATAM ఈ తరం భారతమ్
Search
Thanks for your continues support. Our site reached 2,50,000 Viewership

हिंदी पत्रकारों को समान प्रतिनिधित्व देंगे…प्रेस अकादमी के अध्यक्ष के.श्रीनिवास रेड्डी

हिंदी पत्रकारों को समान प्रतिनिधित्व देंगे…प्रेस अकादमी के अध्यक्ष के.श्रीनिवास रेड्डी

हैदराबाद, 14 सितंबर( eetaram bharatam)

तेलंगाना प्रेस अकादमी के अध्यक्ष के. श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि हिंदी पत्रकारों को अन्य भाषाई पत्रकारों से समान प्रतिनिधित्व दिया जाएगा और भाषा प्रतिनिधित्व के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। तेलंगाना हिंदी पत्रकार संघ के तत्वावधान में शनिवार (14 सितंबर 2024) को बशीर बाग प्रेस क्लब में राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना में नई पीढ़ी के सभी बच्चे हिंदी बोलते हैं। तेलंगाना हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष एम.एन.एस. कुमार ने कहा कि राष्ट्रभाषा हिंदी के पत्रकारों को अन्य भाषाओं के पत्रकारों के बराबर प्राथमिकता मिलनी चाहिए. श्रीनिवास रेड्डी ने इस बात का पूरा आश्वासन दिया और कहा कि कांग्रेस सरकार पत्रकारों के साथ भाषा के आधार में व्यवहार नहीं करती और भविष्य में ऐसी घटनाएं होने पर वह स्वयं विरोध करेंगे। पत्रकारों के लिए आवास स्थल के आवंटन, एक्रिडिटेशन की मंजूरी और चिकित्सा बीमा के अलावा सभी सरकारी योजनाएं भी सभी योग्य हिंदी पत्रकारों को बिना भेदभाव के दी जाती हैं। हैदराबाद में कितने बार भी पत्रकारों आवास स्थल आवंटित की गई है, वह मात्र कांग्रेस सरकार द्वारा ही दी है.वाई. एस .आर. सरकार ने अतीत में हैदराबादी पत्रकारो को भी आवास भूखंड आवंटित की थी।

वाईएसआर द्वारा आवंटित 70 एकड़ जमीन में से 38 एकड़ जमीन अदालती विवादों के कारण बची रही और 18 साल बाद, वर्तमान के कांग्रेस मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हाल ही में जेएनजे हाउसिंग सोसाइटी को सौप ने का आदेश दी है। उन्होंने कहा कि सीएम रेवंत रेड्डी ने घोषणा की है कि हैदराबाद के 3000 से अधिक पत्रकारों को भी जल्द ही फ्यूचर सिटी में आवास स्थल देंगे। लेकिन उन्होंने कहा कि आवश्यक नियम, कानून और अन्य दिशानिर्देश तैयार करने के काम चल रहा हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि हैदराबाद में काम करने वाले सभी योग्य पत्रकारों को बिना किसी भेदभाव के आवास स्थल मिलेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एस. वेनुगोपाला चरी ने कहा कि हिंदी दिवस पर हिंदी कवियों, पत्रकारों और शिक्षकों को सम्मानित करना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अगर हिंदी सीख लें तो देश में कहीं भी घूम सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि तेलंगाना में रहने वाले तेलुगु लोगों के लिए हिंदी भाषा दैनिक जीवन का हिस्सा बन गई है। उन्होंने कहा कि तेलुगू लोग ऑटो रिक्शा वाले से हर कार्य में हिंदी भी बोलते हैं.

टीडब्ल्यूजे के अध्यक्ष विरहत अली ने भारतीय भाषाओं में हिंदी के महत्व को समझाया और मीडिया अकादमी के तत्वावधान में अन्य भाषाई पत्रकारों की तरह हिंदी भाषा के पत्रकारों के लिए भी व्यावसायिक विकास कार्यशालाएं आयोजित करने का अनुरोध किया।इस अवसर पर श्रीनिवास रेड्डी ने दक्षिण समाचार पत्रिका के संपादक नीरज कुमार को हिंदी मिलाप के संपादक स्वर्गीय विनय वीर स्मारक पुरस्कार से सम्मानित किया. उन्हें 21,000 के नकद पुरस्कार भी दिया। प्रख्यात हिंदी पुस्तक प्रकाशक श्रुतिकांत भारती को स्वर्गीय पत्रकार सदाशिव शर्मा मेमोरियल अवार्ड और प्रख्यात पत्रकार राका सुधाकर को स्वर्गीय विद्यारण्य मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया।

इस अवसर पर, पत्रकारों के लिए आवास स्थलों के लिए संघर्ष करने वाले जेएनजे हाउसिंग सोसाइटी के निदेशक वंशी श्रीनिवास, पीवी रमना राव और ए अशोक रेड्डी को भी तेलंगाना हिंदी पत्रकार एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया गया।

अग्रवाल सहायता ट्रस्ट, आत्म गौरव भवन के अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल, गुजराती सोशल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष जिग्नेश दोशी, प्रख्यात उद्योगपति प्रदीप सुराणा, महेश बैंक के उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण राठी, मौड़ समाज के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मायाच, प्रसिद्ध कथा वाचक पवन गुरु, प्रख्यात ज्योतिष, सरस्वती भक्त दैवज्ञ शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता टी. नरसिंग दास आदि ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

नागभूषणम, बृज किशोर लाल, रिद्विश जागीरदार, के. रमेश कुमार, प्रभाकर पांचाल, यशवन्त वर्मा, विकास शुक्ला, जसराज जैन, पौरूष राम तिवारी, प्रवीणा नावन्दर, मुरली यादव, राजेश कल्याणी, सुरभि दत्त, राष्ट्रीय भाषा के रूप में हिंदी की महत्व विषय पर विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों में आयोजित भाषण और निबंध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को और डा. राजीव कुमार सिंह, हिंदी शिक्षक रश्मि ठाकुर और प्रसिद्ध हिंदी कवयित्री ज्योति नारायण को सम्मानित किया गया और पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रसिद्ध हिंदी हास्य कवि नंद गोपाल भट्टड़ ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि हिंदी पत्रकार संघ के सचिव एम.ए. सर्वर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभा हिंदी प्रेमियो को धन्यवाद दिया।

Related News

Select the Topic
Scroll to Top