20.08.2025 हैदराबाद,Eetaram bharatham रीजनल नेटवर्क इंचार्ज मधुस्री नालुबोला।
तेलंगाना राज्य उर्दू अकादमी (सरकार) की ओर से वर्ष 2022–23 के लिए श्रेष्ठ अध्यापकों को पुरस्कार प्रदान किए गए। राज्य उर्दू अकादमी (सरकार) की ओर से “बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड” प्रदान किए जाने की जानकारी अकादमी के चेयरमैन श्री ताहेर बिन हंदान ने दी।
मुख्यमंत्री श्री ए. रेवंत रेड्डी के आदेशानुसार 19 अगस्त 2025 को हैदराबाद के किंग कोठी स्थित भारतीय विद्या भवन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर तेलंगाना राज्य के मंत्री श्री ए. लक्ष्मण कुमार (अल्पसंख्यक, एससी, एसटी, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक, जेंडर आदि कल्याण मंत्री) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और 2022–23 के लिए तेलंगाना राज्य की तीन जिलों से चयनित श्रेष्ठ अध्यापकों को सम्मानित किया।
इसी क्रम में कामारेड्डी नगर की श्रीमती नाजिया मस्रत (स्कूल असिस्टेंट, गवर्नमेंट हाई स्कूल, एल्लारेड्डी, वर्तमान में उच्च विद्यालय, अदलूरु, कामारेड्डी हाई स्कूल में कार्यरत) को वर्ष 2022–23 का तेलंगाना राज्य स्तरीय “श्रेष्ठ अध्यापिका” पुरस्कार प्रदान किया गया।इस अवसर पर अध्यापिका को शाल, मोमेंटो, प्रमाणपत्र और ₹25,000 की पुरस्कार राशि डीडी के रूप में प्रदान की गई। यह कामारेड्डी वासियों के लिए गर्व की बात है।अवार्ड समारोह में प्रमुख अधिवक्ता एम. ए. सलीम (कामारेड्डी), तेलंगाना बोर्ड अध्यक्ष व तेलंगाना माइनॉरिटी डेवलपमेंट कमिश्नर श्री शफीउल्ला तथा तेलंगाना उर्दू अकादमी चेयरमैन साहेब बिन अमरान समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।















